नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली नगर निगम ने 2012 से 2022 के बीच जारी जन्म प्रमाण पत्रों के पंजीकरण नंबर बदल दिए हैं। पुराने प्रमाण पत्र अब अमान्य हैं, इसलिए लोगों को नए डाउनलोड करने होंगे। अब नए क्रमांक से जारी किए गए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को ही एमसीडी द्वारा वैध माना जाएगा। साथ ही वेबसाइट पर भी पुराने रिकार्ड की जगह नया रिकॉर्ड दिखेगा। ऐसे में चाहे बीमा या फिर स्कूल व अन्य स्थानों पर उपयोग के लिए आपने जन्म प्रमाण पत्र लगाया है तो आप नया डाउनलोड करके लगाए। क्योंकि पूर्वकालिक निगमों में जन्म प्रमाण पत्र के स्थान पर अब अपडेट प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। साथ ही एमसीडी की वेबसाइट पर ही यह दिखेगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026