राज्य
03-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के फैसले की आलोचना की है। आप का आरोप है कि यह योजना दिल्ली में रहने वाली दूसरे राज्यों की महिलाओं के मुफ्त बस यात्रा के अधिकार छीन लेगी। भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज में कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक नया मजाक बना रही हैं। वह कहती हैं कि अब महिलाओं को पिंक टिकट के बजाय पिंक कार्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक, कोई भी महिला, चाहे वह किसी भी राज्य की हो और दिल्ली में रहती हो, बस में चढ़ सकती थी और फ्री पिंक टिकट ले सकती थी। लेकिन, अब उन्हें पिंक कार्ड बनवाना होगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026