राष्ट्रीय
03-Mar-2026


मुंबई, (ईएमएस)। एक ओर जहां पूरे देश में होली का त्योहार बड़े जोश के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई समेत महाराष्ट्र में भी होली का उत्साह चरम पर है, वहीं महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड यानि एटीएस ने मुंबई में एक बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि एटीएस ने मुंबई शहर के कुर्ला और गोवंडी में भीड़भाड़ वाली जगहों पर छापा मारा है। इस छापामारी से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएस ने मुंबई में चार जगहों पर रेड मारी है। ये रेड शहर के गोवंडी और कुर्ला में भीड़भाड़ वाली जगहों पर की गई है। गोवंडी में तीन और कुर्ला में एक जगह पर छापा मारा गया है। इस कार्रवाई में पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। शक है कि इन चारों के किसी आतंकी संगठन से लिंक हैं। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड ने एक आतंकवादी संगठन के कथित ऑनलाइन प्रोपेगैंडा को लेकर मुंबई में तीन जगहों पर बड़ी रेड की। यह कार्रवाई सोमवार रात शुरू हुआ और देर रात तक चला। रेड के दौरान मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज़ब्त किए गए और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह रेड कुछ लोगों के डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए कट्टरपंथी सोच फैलाने और उसका इस्तेमाल करने के शक में की गई थी। गिरफ्तार किए गए युवाओं पर देशद्रोह रोकथाम कानून के तहत बैन एक आतंकवादी संगठन से संबंध होने का शक है। यह भी बताया गया है कि एटीएस को इस बात के पक्के सबूत मिले हैं कि गिरफ्तार किए गए लोगों के एक आतंकवादी संगठन से संबंध हैं। स्वेता/संतोष झा- ०३ मार्च/२०२६/ईएमएस