मुंबई,(ईएमएस)। जहां देशभर में परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया गया वहीं महाराष्ट्र के ठाणे में होलिका दहन के अवसर पर वीएसआर एयरक्राफ्ट के डिजाइन वाली होलिका बनाकर जलाई गई। यह विरोध प्रदर्शन पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना जांच में हो रही देरी के खिलाफ किया गया। महाराष्ट्र के ठाणे में होलिका दहन के मौके पर एक अनोखा और राजनीतिक रूप से प्रतीकात्मक प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने ‘वीएसआर एयरक्राफ्ट’ के पुतले के साथ होलिका दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी विमान दुर्घटना की जांच में कथित देरी के खिलाफ किया गया। अजित पवार के बेटे जय पवार ने सुरक्षा में गंभीर चूक का आरोप लगाते हुए वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का दबाव डाला जा रहा है। यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता दिख रहा है और जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हिदायत/ईएमएस 03मार्च26