क्षेत्रीय
03-Mar-2026
...


- मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधिपतियों की गरिमामयी उपस्थिति बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को अध्यक्षीय भोज (प्रेसिडेंशियल डिनर) का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रमेश सिन्हा उपस्थित रहे। उनके साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति संजय अग्रवाल, पी.पी. साहू, एन.के. चंद्रवंशी, सचिन सिंह राजपूत, राकेश मोहन पांडे, राधाकिशन अग्रवाल, रविंद्र कुमार अग्रवाल, अरविंद कुमार वर्मा, बी.डी. गुरु एवं ए.के. प्रसाद ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। न्यायाधिपतियों ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए संघ को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष गौतम खेत्रपाल, महिला उपाध्यक्ष मांडवी भारद्वाज, सचिवअनिल त्रिपाठी, सह सचिव विजय साहू, सह-सचिव (महिला) आस्था शुक्ला, ग्रंथालय सचिव राहुल मिश्रा, कोषाध्यक्ष हर आशा पूरन सिंह भाटिया, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव अमन पांडे एवं प्रज्ञा पांडे सहित कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पांडे, त्रिवेणी शंकर साहू, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, उज्ज्वल चौबे, कु. लक्ष्मीन कश्यप तथा श्रीमती दीप्ति तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और अधिवक्ता संघ की एकजुटता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। मनोज राज 03 मार्च 2026