03-Mar-2026
...


सिक्योरिटी सर्विस के संचालक पर एफआईआर दर्ज भोपाल(ईएमएस)। मृत आईपीएस एसके पांडे के जाली हस्ताक्षर के आधार पर पसारा लाइसेंस रिन्यू कर सुरक्षा सेवाओं के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान लेने के मामले में हबीबगंज थाना पुलिस ने क्लासिक सिक्योरिटी सर्विस एंड कंसल्टेंट के संचालक आरके पांडे (एडवोकेट) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यह गड़बडी संस्कृति विभाग की आंतरिक जांच में सामने आई जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुचां। संस्कृति संचालनालय की उप संचालक (कार्यालय प्रमुख) भारती सिंह राजपूत ने बीती 23 फरवरी को थाना पुलिस को लिखित में शिकायती आवेदन दिया था। बाद में उन्होनें बीते दिन 2 मार्च को स्वयं हबीबगंज थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक जांच में सामने आया कि साल 2017 में प्रस्तुत लाइसेंस नवीनीकरण दस्तावेजों पर उस आईपीएस अधिकारी के हस्ताक्षर दर्शाए गए, जिनका निधन साल 2015 में ही हो चुका था। इसी लाइसेंस के आधार पर साल 2022 तक सुरक्षा सेवाएं जारी रहीं और एजेंसी को भुगतान होता रहा। जुनेद / 3 मार्च