03-Mar-2026
...


- नंदीश्वर जिनालय में विश्व शांति महायज्ञ में आहुति के साथ जगत में विनाश बंद हो, सभी विकास की ओर अग्रसर हो प्रार्थना की गई भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के जैन मंदिरों में अष्टानी का पर्व के अवसर पर आठ दिवसीय सृष्टि चक्र महामंडल विधान का समापन हुआ। मंदिरों में अभिषेक पूजा अर्चना के साथ विश्व शांति महायज्ञ में आहुतियां दी गई। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि नंदीश्वर जिनालय में विराजमान भगवान जिनेंद्र की प्रतिमाओं का अभिषेक शांति धारा के साथ 1024 अर्ग समर्पित किए गए। इन दिनों में श्रद्धालुओं ने संयम नियम के साथ भौतिक सुख सुविधाओं को दूर कर विशेष आराधना की,, ओर व्रत उपवास किए। जिनालय में प्रमुख मंडल पर श्रीफल समर्पित कर सभी के मंगल में जीवन की कामना और जगत में शांति की कामना की गई। इस विशेष अवसर पर विश्व शांति महायज्ञ में आहुति के साथ सारे संसार में विनाश बंद हो और सभी विकास की ओर अग्रसर हो विशेष प्रार्थना की गई। मंदिर समिति द्वारा पुण्याजर्क परिवारों का बहुमान किया गया। संचालन डॉ सर्वज्ञ जैन ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष एडवोकेट विजय चौधरी, प्रमोद ऊषा चौधरी , सो धर्म इंद्र कमल क्रांति, द्रव्य सहयोग अरविंद अर्चना, प्रियेश अर्पिता आर टी ओ, कुबेर पदम संगीता, श्रीपाल मेना सुंदरी राकेश सुनीता सलामतपुर, महायज्ञ नायक शैलेश रेखा, डॉ सर्वज्ञ, जीतू सिलवानी, नील चौधरी अन्य प्रमुख इंद्र विपिन विनीता सिंघई, विनोद पुष्पा जैन, डॉ शैलेंद्र डॉ स्वाति, मनोज बबलू ,नीलिमा सृजन, अजीत वंदना बर्फी हाउस, प्रशांत अमिता अशोक, सुनीता आर एस आनंद, नीलम वर्धन, चक्रेश ममता चौधरी, ऋषभ कमलेश सिंघई, निर्मल सरोज हुंडी, नरेंद्र शोभा बजाज मौजूद थे। प्रवक्ता अंशुल के अनुसार शहर के प्रमुख प्रोफेसर कॉलोनी चौक जैन मंदिर, कस्तूरबा नगर मंदिर, मंगलवारा, पिपलानी, अयोध्या नगर, अशोका गार्डन, अहिंसा विहार, नेमीनगर, करोद, बैरागढ़, सिद्धार्थ लेक सिटी, चंदन नगर, कोएफिजा शाहजहानाबाद, नवग्रह जनली सहित सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष आराधना पूजा अर्चना की गई। अंशुल जैन / 03 मार्च, 2026