नई दिल्ली (ईएमएस)। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए डीएमआरसी ने अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है। मेट्रो की सभी लाइनों, सहित एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर, सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक कोई मेट्रो नहीं मिलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने होली के त्योहार पर एडवाइजरी जारी कर दी है। मेट्रो की तरफ से बताया गया है कि किस समय पहली मेट्रो बुधवार (4 मार्च) को मिलेगी। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए डीएमआरसी ने अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है। इस साल होली बुधवार (4 मार्च 2026) को मनाई जाएगी। इस खास दिन पर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों, सहित एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर, सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक कोई मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। इसके लिए पहली मेट्रो 2:30 बजे यात्रियों को मिलेगी। दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला त्योहार के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया है। होली के रंग-बिरंगे उत्सव में लोग घरों, पार्कों और सड़कों पर रंग खेलते हैं, जिससे सुबह के समय मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में असामान्य भीड़ या गड़बड़ी की आशंका रहती है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/मार्च/2026