अंतर्राष्ट्रीय
03-Mar-2026


वाशिंगटन (ईएमएस)। कुवैत में क्रैश हुए तीन अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर अमेरिकी सेना ने अपडेट दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने लिखा कि उनके तीन एफ-15 विमान कुवैत की फ्रैडंली फायर में गिरे हैं। इस बारे में अमेरिकी सेना ने कहा कि अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया है। अमेरिकी सेना के बयान में बताया गया कि सभी पायलट सुरक्षित हैं। कुवैत ने घटना की पुष्टि की है और हम कुवैत के एयर डिफेंस के प्रयासों और जारी अभियान में उनके समर्थन के आभारी हैं। इस बारे में जब भी कोई नई जानकारी सामने आएगी, तब बताया जाएगा। इससे पहले कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि अमेरिका के कई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि क्रैश होने वाले विमानों के सभी पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। आशीष दुबे / 03 मार्च 2026