अंतर्राष्ट्रीय
03-Mar-2026


वाशिंगटन (ईएमएस)। इजरायल-अमेरिका के हमले का जवाब देकर ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी बेस पर हमला कर रहा है। हाल ही में कुवैत में अमेरिका का जेट क्रैश हो गया था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुवैती नागरिक फीमेल अमेरिकी पायलट की मदद करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 20 सेकंड के वीडियो में एक फीमेल पायलट को खुले रेतीले इलाके में जमीन पर बैठा देखा जा सकता है। तभी एक कुवैती नागरिक उसके पास जाता है और इंग्लिश में पूछता है, क्या आप ठीक हैं? हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद। कुवैती नागरिक को देखते ही पायलट जमीन से उठती नजर आती हैं। इस दौरान वहां लगातार मुस्कुराती भी दिखाई दीं। दरअसल, कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान के खिलाफ अभियान में शामिल तीन एफ-15 स्ट्राइक ईगल विमानों को गलती से मार गिराया था। ये हादसा तब हुआ जब ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों वाले खाड़ी देशों पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला बोला था। उस समय आसमान में भारी सैन्य गतिविधि चल रही थी। आशीष दुबे / 03 मार्च 2026