क्षेत्रीय
03-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) लोकजन आस्था ग्रुप ग्वालियर पहली बार सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। यह सम्मेलन 11 मार्च को राजमाता विजयाराजे सिंधिया ग्राउंड छत्री मैदान में होगा। सम्मेलन में 11 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। छत्री मैदान पर होने वाले इस विवाह समारोह के लिए महाराज बाड़ा स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से एक साथ 11 दूल्हों की बारात निकाली जाएगी, जो बैंडबाजों के साथ विवाह समारोह स्थल तक पहुंचेगी। समारोह के आयोजक और संस्था के अध्यक्ष पार्षद मोहित जाट के अनुसार आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है। इन समितियों में शहर के प्रतिष्ठित जन और समाजसेवी शामिल किए गए हैं। आयोजन के लिए महिला समिति का गठन भी किया गया है। दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 10 मार्च से होगा। इसी दिन शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक हल्दी मेहंदी की रस्म के साथ महिला संगीत का कार्यक्रम होगा। 11 मार्च को दोपहर 2 बजे से पाणिग्रहण संस्कार होगा। सुबह 10 बजे से महाराज बाड़ा मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से बारात निकाली जाएगी।