क्षेत्रीय
03-Mar-2026


कोण्डागांव,(ईएमएस)। होली पर्व के शुभ अवसर पर आम जन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं नियन्त्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार तथा अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, कोण्डागांव के मार्गदर्शन में जिले में विशेष सघन निरीक्षण एवं नमूना जॉच अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार नन्द द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों सुनीता होटल, मिष्ठाी होटल, संगम होटल, मिठी ट्रेडर्स, साहू होटल एवं सोम किराना स्तोर का ओचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, भंडारण की स्थिति, उपयोग में लाये जा रहे तेल की गुणवत्ता, निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा लाइसेंस, पंजीयन की वैधता की गहन जॉच किया गया। जॉच के दौरान आटा, सूजी, बेसन, नमकीन, सोयाबीन तेल एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के कुल 15 नमूने विधिवित संकलित कर सीलबंद किये गये तथा परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किये गये हैं। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रीम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों को स्वच्छता मानकों में सुधार, खाद्य सामग्री को ढककर सुरक्षित रखने, बासी एवं एक्सपायरी उत्पादों का विक्रय न करने तथा स्वच्छ तेल के उपयोग संबंधी आवश्यक निर्देश दिये गये। खाद्य व्यवसाय संचालकों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने हेतु भी निर्देशित किया गया। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/03 मार्च 2026