- श्रेष्ठ डीलर को किया पुरस्कृत इन्दौर (ईएमएस) इंडियन आयल कंपनी इंदौर मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक डीलर सम्मेलन में कार्यालय प्रमुख अरुण ठाकले, गौरव जैन ने विभिन्न श्रेणियों में डीलर्स का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किया। उषाराज ऊर्जा पेट्रोल पंप को सर्वाधिक पेट्रोल बिक्री तथा उषाराज फ्यूल्स पेट्रोल पंप को सर्वाधिक ब्रांडेड पेट्रोल व डीजल बिक्री में वृद्धि के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कृत पंप संचालक धीरज गर्ग ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने पंप के समस्त स्टाफ और परिवार का महत्वपूर्ण योगदान मान उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। आनंद पुरोहित/ 03 मार्च 2026