राज्य
03-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) राजशाही मैरेज गार्डन में रविवार को आयोजित क्षत्रिय कुमावत समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन में हुए निर्वाचन में शैलेंद्र जांगड़े को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर खरगोन, बड़वानी, रतलाम सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज के तेज़ रफ्तार जीवन में परिचय सम्मेलन जैसी पहल समय की आवश्यकता बन चुकी है। समारोह के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने समाज की एकता, संगठन विस्तार और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया। आनंद पुरोहित/ 03 मार्च 2026