क्षेत्रीय
03-Mar-2026


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई चलती लोकल ट्रेन से दो लोगों के गिरने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि यह घटना मंगलवार शाम करीब 7.45 बजे हुई। इस घटना से लोकल ट्रेन में सवार यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार खार रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से दो लोग गिर गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब हुई जब दोनों यात्री लोकल ट्रेन में सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों यात्री नशे में थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। उधर दो लोगों के ट्रेन से गिरने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वेता/संतोष झा- ०३ मार्च/२०२६/ईएमएस