इन्दौर (ईएमएस) एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की खेलते खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसा खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम तिल्लौर हुआ जहां डेढ़ साल की मासूम रजनी, पिता संदीप शाम को घर के पास खेत में खेल रही थी। खेत में पानी के लिए खोदे गए गड्ढे की ओर जाते समय वह औंधे मुंह गिर गई थी। जब वह दिखाई नहीं दी तो उसकी दादी उसे तलाश करने लगी की तो वह उन्हें गड्ढे में दिखाई दी। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि घटना के समय मां घर में खाना बना रही थी और दादी पास में काम कर रही थी। उन्हें लगा कि बच्ची घर में ही है। रजनी माता-पिता की इकलौती संतान थी। आनंद पुरोहित/ 04 मार्च 2026