-हम मजबूत पोजीशन में हैं, उनकी लीडरशिप तेजी से खत्म हो रही वाशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सेना को शानदार रेटिंग दे दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अमेरिका और उसके दोस्त अब इस लड़ाई में पूरी तरह से आगे निकल चुके हैं। ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि अगर 10 में से रेटिंग पूछो तो मैं 15 देता हूं। ये बात ट्रंप ने व्हाइट हाउस में टेक कंपनियों के लोगों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि युद्ध के मोर्चे पर हम बहुत अच्छा कर रहे हैं, हल्के में कहें तो किसी ने पूछा कि 10 में से कितना दोगे? मैंने कहा करीब 15। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि हम अब बहुत मजबूत पोजीशन में हैं। उनकी लीडरशिप तेजी से खत्म हो रही है जो भी लीडर बनने की कोशिश करता है, वह मारा जाता है। मिडिल ईस्ट में लगातार धमाके हो रहे हैं और अमेरिका-इजराइल की सेनाएं मिलकर ऑपरेशन चला रही हैं। एक बड़ी खबर ये भी आई कि अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया है। पेंटागन का कहना है कि पूरा प्लान ईरान की मिसाइल ताकत और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को तोड़ने का है। ट्रंप ने कहा कि उनकी बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा तेजी से साफ हो रहा है। ट्रंप ने फिर दोहराया कि ईरान पर हमला करना जरूरी था क्योंकि वो न्यूक्लियर हथियार बनाने की तरफ बढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि पागल लोगों के हाथ में न्यूक्लियर हथियार पड़ जाए तो बहुत बुरा होता है। अमेरिका-इजरायल की संयुक्त एयर कैंपेन अभी जारी है। ट्रंप ने साफ कहा कि हम आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि हमलों से ईरान की मिलिट्री पहले से काफी कमजोर हो चुकी है। हालांकि अभी तक ट्रंप ने जंग के बाद का कोई पूरा प्लान नहीं बताया है। कुछ लोग याद दिला रहे हैं कि चुनाव के दौरान ट्रंप ने वादा किया था कि कोई नई जंग नहीं शुरू करेंगे। व्हाइट हाउस ने ये भी क्लियर नहीं किया कि आखिर में ईरान में रिजीम चेंज का टारगेट है या नहीं। प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने बताया कि ट्रंप अब ये सोच रहे हैं कि जंग खत्म होने के बाद अमेरिका ईरान में क्या रोल निभाएगा। सिराज/ईएमएस 05मार्च26