अंतर्राष्ट्रीय
05-Mar-2026


कांगो (ईएमएस)। अफ्रीकी देश कांगों के पूर्वी कांगो में एक प्रमुख कोल्टन खनन स्थल पर एक खदान धंसने से करीब 200 लोगों की मौत हुई है। कांगो के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि खदान को नियंत्रित करने वाले विद्रोही समूह ने इस संख्या को गलत बताया है। खदान मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक एम23 विद्रोहियों के नियंत्रण वाली रुबाया खदान धंस गई। एम23 विद्रोही समूह की नेता फैनी काज ने मृतक संख्या को गलत बताकर कहा कि खदान बमबारी के कारण धंसी और इस दौरान पांच लोगों की मौत हुई। काज ने कहा, लोग जो आंकड़े प्रकाशित कर रहे हैं, वे सही नहीं हैं। भूस्खलन नहीं हुआ, बमबारी हुई थी और मृतकों की संख्या वह नहीं है जो लोग बता रहे हैं। करीब पांच लोगों की मौत हुई है। इस बीच, स्थल पर काम करने वाले एक खनिक इब्राहिम तालुसेके ने कहा कि उसने इलाके से 200 से अधिक शव निकालने में मदद की है। आशीष दुबे / 05 मार्च 2026