क्षेत्रीय
05-Mar-2026
...


सुलतानपुर (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में होली के दिन बुधवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत गांव निवासी पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह के बेटे सनी सिंह अपने साथियों के साथ कार से गोसाईगंज बाजार से मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इटकौली गांव के गेट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर तेज होने के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अभिमन्यु उर्फ सनी सिंह (38), शिवम यादव (23), आदर्श सिंह उर्फ अमन और राजकुमार सिंह शामिल थे। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने सनी सिंह और शिवम यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का गंभीर हालत में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। रात को शव घर पहुंचने पर गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। गोमती नदी के तट पर दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। जितेन्द्र 05 मार्च 2026