- पति ने गला दबाकर मार डाला, बनाई बालकनी से कूदकर खुदकुशी की कहानी - लाश के कपड़े बदलकर खाली पड़े प्लॉट पर फैंक दिया भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना इलाके में सोमवार सुबह यहॉ स्थित देवग्रीन सिटी में रहने वाली तीन बच्चो की मॉ की संदिग्ध हालतो में मौत हो जाने की घटना में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआत में महिला द्वारा बालकनी से कूदने की बात कहकर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन घटनास्थल की बारीकी से गई जांच और एफएसएल रिपोर्ट ने सारे राजफाश करते हुए अंधे कत्ल की परते उधेड़ते हुए आरोपी पति को उसके अंजाम तक पहुचां दिया। मामले में जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह यहॉ रहने वाली मृतका सोनम प्रजापति (35) का शव घर के बगल वाले खाली प्लाट में पड़ा मिला था। शुरुआती जॉच में आरोपी पति जितेंद्र प्रजापति (32) ने पुलिस से बचने के लिये झूठी कहानी रची और पुलिस टीम को बताया सोनम देर रात तक मोबाइल चला रही थी। इस बात को लेकर उसका उससे विवाद हुआ था। बाद में वह सोने चला गया और रात के समय सोनम ने दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे कूदकर जान दे दी। वहीं बच्चों ने भी पुलिस को बताया था कि मां पहले भी आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर चुकी थी। और मोबाइल पर बातचीत को लेकर उसका पिता से झगड़ा होता रहता था। लेकिन घटनास्थल की जॉच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पति की साजिश से पर्दा उठा दिया। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने संदेही पति जितेंद्र प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब सामने आया की सोनम घरेलू महिला थी। वहीं पति कारपेंट्री का काम करता हैं। उसका परिवार मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है, और बीते करीब 10 साल से भोपाल में रह रहा था। दंपत्ति के 14 साल की बेटी सहित दो बेटे है। जितेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी विवाद के चलते एक महीने पहले उसने सोनम का मोबाइल भी तोड़ दिया था। घटना वाली रात यानी 1 मार्च 2026 को मोबाइल चलाने की बात पर दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। गुस्से में आये जितेंद्र ने सोनम की कुर्ती से उसका गला घोंटते हुए उसे जोर से लात मारी, जिससे सोनम का सिर फर्श से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नि की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपी पति ने पहले फर्श पर फैला खून साफ किया। इसके बाद सोनम की लाश से पहने हुए उसके खून से सने कपड़े उतारकर धोए और उन्हें दोबारा उसे पहना दिया। इसके बाद वह पत्नि की लाश को उठाकर घर के पास वाले खाली प्लाट में पानी के बीच फैंक कर आ गया, जिससे उसकी मौत हादसा या आत्महत्या जैसी लगे। थाना पुलिस ने आरोपी पति जितेन्द्र प्रजापति पिता भगवानदास प्रजापति निवासी, देवग्रीन सिटी सुहागपुर रोड कजलीखेडा के खिलाफ हत्या मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया आगे की कार्यवाही कर रही है। जुनेद / 5 मार्च