इन्दौर (ईएमएस) तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा एसिड पीने के बाद परिजनों ने उसे इलाज हेतु एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहा आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार गोलू पिता चंद्रशेखर उम्र तैंतीस साल निवासी बाल्दा कालोनी की कल एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते उसने तीन दिन पहले एसिड पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोलू अविवाहित था और फर्नीचर का काम करता था। परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 05 मार्च 2026