जबलपुर, (ईएमएस)। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति में अब मात्र 25 दिन ही शेष बचा हुआ है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए 31 मार्च 2026 तक सभी शासकीय अवकाशों को कार्यदिवस में बदल दिया है। अब छृट्टी के दिन भी करदाता अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। नागरिकों को टैक्स जमा करने के लिए अब दफ्तर खुलने का इंतज़ार नहीं करना होगा। रविवार और अन्य अवकाशों में भी कैश काउंटर खुले रहेंगे। नागरिकों की व्यस्तता को देखते हुए सभी संभागीय कार्यालयों के कैश काउंटर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से ही खुल जाएंगे। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं रहेगा। समस्त संभागीय कार्यालयों तथा राजस्व शाखा मुख्यालय के कर्मचारी नियमित रूप से राजस्व वसूली कार्य करेगें। सुनील साहू / मोनिका / 05 मार्च 2026/ 06.49