अंतर्राष्ट्रीय
05-Mar-2026


लंदन(ईएमएस)। ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद जोआनी रीड के पति डेविड टेलर को चीन के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार किया गया है। 39 साल के टेलर उन तीन लोगों में से एक हैं जिन्हें ब्रिटेन में चीन की खुफिया गतिविधियों से जुड़े संदेह में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले से ब्रिटिश राजनीति में हलचल मची हुई है। सांसद और उनके परिवार ने खुद को इस मामले और जांच से अलग रखा है, लेकिन सवाल यह है कि टेलर की गिरफ्तारी का असर ब्रिटेन की राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति पर कैसे पड़ेगा। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने टेलर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया है। बाकी दो गिरफ्तार लोग वेल्स के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक 43 वर्षीय मैथ्यू एप्लिन वेल्स के साउथ पांटिक्लन के रहने वाले हैं और लेबर पार्टी के पूर्व कम्युनिकेशन ऑफिसर रह चुके हैं। दूसरा गिरफ्तार 68 साल का है और पॉविस से है। विनोद उपाध्याय / 05 मार्च, 2026