क्षेत्रीय
05-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किसान कांग्रेस के सौंसर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्वे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। नेताद्वय ने कहा कि कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्वे जी का निधन बेहद दुखद है। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को यह गहन दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। उन्होंने हादसे में घायल हुए सुभाष ठाकरे और अजय दीक्षित के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना है। ईएमएस/मोहने/ 05 मार्च 2026