छिंदवाड़ा (ईएमएस)। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार में आम आदमी के छोटे-छोटे कार्य भी नहीं हो पा रहे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है एक सामान्य प्रक्रिया के तहत बनने वाला शपथ पत्र जिससे विभिन्न श्रेणी के छात्र-छात्राओं को विद्यालय से लगने वाली शिक्षण शुल्क में छूट मिल जाती है। लगातार पटवारी और तहसीलदार के चक्कार काटने के बाद भी शपथ पत्र नहीं बन पा रहे। कांग्रेस जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने कहा कि तहसील कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन प्रस्तुत किए जाते हैं, इसके बाद भी अभिवावकों को चक्कर लगाने पड़ रहे। इसमें पटवारी का प्रतिवेदन के लिए जानकारी के अभाव में पालकों को भारी असुविधा होती है। कर्मचारियों व पटवारी के कार्य में लापरवाही बरतने व गुमराह करने से आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पटवारियों द्वारा पटवारी का फार्मेट मांग कर गुमराह किया जा रहा है। ईएमएस/मोहने/ 05 मार्च 2026