लेख
06-Mar-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, चैत्र कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथि, चतुर्थी, शनिवार, चित्रा नक्षत्रे, गर योगे, विव करणे, तुला की चंद्रमा, सर्वार्थ सिद्ध योग 10/55 रोग विमुक्ता स्नान मुर्हूत जातकर्म नामाकरण व्यापार तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, उत्तम वृत्ति वाला, धनी-मानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, दूध तथा चूने का व्यापारी, डोलोमाइट तथा सोने-चांदी का व्यापारी होगा। मेष राशि :- शारीरिक अशांति, किसी परेशानी से बचिये नहीं तो किये पर पछताना पड़ेगा। वृष राशि :- संवेदनशील होने से बचिये अन्यथा कुटुम्ब की समस्याओं का बोझ बढ़ेगा। मिथुन राशि :- मानसिक कार्य में सफलता, संतोष, धन लाभ होगा, रुके कार्य अवश्य बनेंगे। कर्क राशि :- विरोधी वर्ग का समर्थन फलप्रद होगा, शुभ कार्य होने के संकेत हैं ध्यान दें। सिंह राशि :- व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहेगी, स्थिति पूर्ण नियंत्रण में रहेगी। कन्या राशि :- सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व वृद्धि होगी, रुके धन का लाभ अवश्य होगा। तुला राशि :- अधिकारी वर्ग से विशेष समर्थन फलप्रद रहेगा, व्यवसाय गति उत्तम होगी। वृश्चिक राशि :- धन लाभ, कार्य कुशलता से संतोष, पराक्रम-समृद्धि के योग अवश्य बनेंगे। धनु राशि :- विरोधियों से सतर्क रहकर कार्य करें, स्वभावलंबी बनकर कार्य करेंगे। मकर राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, दैनिक कार्यगति में सफलता अवश्य मिलेगी। कुंभ राशि :- कार्य व्यवसाय में लाभ किन्तु धन का विशेष व्यय, शक्ति का व्यय होगा। मीन राशि :- समृद्धि के साधन जुटायें, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, कार्य पर ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका