लेख
07-Mar-2026
...


परिसंवाद एक औपचारिक वैचारिक सभा है, जहाँ विशेषज्ञ किसी निश्चित विषय या समस्या पर अपने विचार, शोध और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। इसमें प्रश्नोत्तर, परिचर्चा और गहन विश्लेषण के माध्यम से विषय की व्यापक खोज की जाती है। यह एक संरचित संवाद विधि है, जो अंतःक्रिया (interaction) को प्रोत्साहित करती है।हर साल 8 मार्च के दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। 8 मार्च, 1917 को, रूस के पेट्रोग्राड में महिलाओं ने चार दिनों तक हड़ताल की, और अंततः मतदान का अधिकार जीत लिया - यह एक महत्वपूर्ण क्षण था जिसके कारण 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की आधिकारिक तिथि के रूप में स्थापित किया गया। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1975 में आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई थी। अतः महिलाओ के सम्मान हेतु हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद, मुंबई व एसोसिएशन ऑफ़ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया द्वारा दिनांक 6 मार्च 26 को शाम 7 बजे एक नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शाम 7 बजे ए एम एफ आई की ओर से ऑनलाइन मोड में परिषद के आमंत्रित वार्ताकार डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने लेटस टॉक ऑफ मनी विषय पर अपना व्याख्यान दिया जैसा की मालूम है एसोसिएशन ऑफ़ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) भारत में सभी रजिस्टर्ड एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की सबसे बड़ी संस्था है। इसे 22 अगस्त, 1995 को बनाया गया था, ताकि तेज़ी से बढ़ते म्यूचुअल फंड सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए स्टैंडर्ड्स के एक बड़े सेट और एक भरोसेमंद मीडिएटर की ज़रूरत को पूरा किया जा सके।वहीँ हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद, मुंबई का गठन मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान को हिंदी में जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1968 में इसका गठन हुआ जिसमें राष्ट्रभाषा प्रेम, जनसामान्य तक वैज्ञानिक साहित्य को पहुंचाने, वैज्ञानिक साहित्य की रचना तथा प्रसार के काम को सुसंगठित रूप में चलाने के उद्देश्य से हुआ था। परिषद की गतिविधियों में सबसे मुख्य एवं स्थाई गतिविधि वैज्ञानिक पत्रिका का नियमित प्रकाशन है वेबिनार का परिचय हेतु परिषद के अध्यक्ष के के वर्मा ने वेबिनार के बारे व परिषद के बारे में अपना विचार व्यक्त किया तत्पश्चात परिषद के कार्यकारणी के सदस्य श्री प्रकाश कश्यप ने वार्ताकार का परिचय दिया उन्होंने बताया की डॉ. संजय कुमार अग्रवाल एक जाने-माने एकेडमिशियन, डेटा साइंटिस्ट, फाइनेंशियल लिटरेसी एक्सपर्ट और एंटरप्रेन्योरशिप मेंटर हैं, जिनका एजुकेशन, रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम डेवलपमेंट में काफी रिकॉर्ड है। उनकी एक्सपर्टीज़ मैथमेटिकल मॉडलिंग, स्टैटिस्टिकल एनालिसिस, डेटा साइंस, फाइनेंशियल लिटरेसी और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट तक फैली हुई है। पीएच.डी. के साथ गणितीय मॉडलिंग में स्नातक और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, यूएसए से डी. स्टैट के साथ, डॉ. अग्रवाल ने शैक्षणिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है फिर की नोट स्पीकर डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने लेटस टॉक ऑफ मनी पर शाम 7.00 बजे वेबिनार में यह बताया की यह कार्यक्रम इंटरनेशनल विमेंस डे पर आयोजित किया गया है जैसा की मालूम है हर साल इंटरनेशनल विमेंस डे,8 मार्च को मनाया जाता है जो दुनिया भर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है।अतः महिलाओ में पैसा को सही तरीके से निवेश की समझ हो और जागरूकता पैदा हो ओर यह कार्यक्रम सिर्फ महिलाओ हेतु नहीं बल्कि आम नागरिक को निवेश की सही जानकारी मिले पर चर्चा की बात पैसे की. पैसा कमाने के लिए . उनका प्रमुख उद्देश्य ऐसी व्यवस्था के बारे में बताना है जिससे जीवन-भर की कमाई के बारे में हम निर्णय ले सकें और पूरे साल चिंता से मुक्त रहें।लेट्स टॉक में म्यूचुअल फंड्स में सही तरीके से कैसे निवेश करें इसके बारे में वार्ताकार ने बताया उन्होंने बताया की म्यूचुअल फंड्स म्यूचुअल फंड्स की कार्यप्रणाली और सोच-समझकर निवेश संबंधी निर्णय लेने के तरीके को समझने के लिए हमें सही कंपनी में निवेश कैसे करें ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे । उन्होंने बताया कि म्यूचुअल फंड्स के विभिन्न प्रकारों, उनके अलग-अलग जोखिम कारकों और कर संबंधी प्रभावों को सरल भाषा में समझाया है।8 बजे वार्ताकार ने सभी प्रतिभागी को धन्यवाद किया व तत्पश्चात परिषद के सह सचिव ने वेबिनार के प्रश्न क्रम: में वार्ता सम्बंधित प्रश्न पूछने हेतु आग्रह किया और इसमें दो प्रश्न जैसे गोल्ड, सिल्वर और प्रॉपर्टी में निवेश और हेल्थ इन्सुरेंस पर प्रश्न पूछे गए इसका उत्तर देते हुए डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने किसी भी निवेश हेतु फाइनेंस के एक्सपीरियंस एक्सपर्ट से राय लेने व हेल्थ इन्सुरेंस को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताया जो सभी के लिए जरुरी है क्योंकि स्वस्थ ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है उसके बाद वार्ता का सार परिषद के अध्यक्ष शी के के वर्मा ने व परिषद के सचिव ने अपने विचार प्रस्तुत किये अन्त में धन्यवाद प्रस्ताव श्री प्रकाश कश्यप ने दिया और वार्ता के सफल आयोजन हेतु परिषद व एएमएफआई व सभी प्रतिभागी को धन्यवाद दिया और शुभकामनायें प्रेषित की और वार्ता का समापन 8:30 बजे शुभ रात्रि संपन्न हुआ. निश्चित रूप से खाड़ी देश में युद्ध के माहौल में जिस तरह मंदी का दौर चल रहा है और शेयर मार्केट में गिरावट आ रही है वैसे में पैसे का सही निवेश हेतु यह कार्यक्रम उपयोगी साबित हुआ। ईएमएस/07/03/2026