खेल
06-Mar-2026
...


हैदराबाद ईएमएस)। एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालिफायर 8 से 14 मार्च तक खेले जाएंगे। इसके लिए टीमों का भारत आने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी के तहत ही सबसे पहले इटली की टीम हैदराबाद, तेलंगाना पहुंच गयी है। आठ से 14 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में आठ देश मुकाबला करेंगे। इस टूर्नामेंट में आठ देशों शामिल रहेंगे। इसमें इटली को पूल ए में जगह मिली है। इसमें उसका सामना इंग्लैंड, कोरिया और ऑस्ट्रिया से होगा। इटली ने पहले दो बार एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। उसने पहली बार 1976 में और 2018 में क्वालीफाई किया था। तब वह नौवें स्थान पर रही थी। इस बार इटली अपना पहला मुकाबला 8 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगी। इसके बाद 9 और 11 मार्च को ऑस्ट्रिया और कोरिया से उसके मैच हैं। इटली की महिला टीम की कप्तान, सारा पुग्लिसी ने कहा, हम अच्छी तैयारी के बाद यहां हैदराबाद पहुंचे हैं। हम एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफ़ाई मुकाबालों की तैयारी से आये हैं। गिरजा/ईएमएस 06 मार्च 2026