खेल
07-Mar-2026
...


लंदन (ईएमएस)। यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने एक भारतीय कारोबारी समूह यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में एक फ्रेंचाइजी खरीद रहा है। खास बात ये है कि पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और आर अश्विन भी इस समूह में भागीदार है। गर्मियों में होने वाले छह टीमों के इस टूर्नामेंट में इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए द्रविड़ और अश्विन की फ्रैंचाइजी प्रसास कर रही है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार ईटीपीएल नीदरलैंड की रॉटरडैम फ्रेंचाइजी का मालिकाना अधिकार अभी पूर्व क्रिकेटरों फाफ डुप्लेसी, हेनरिक क्लासेन और जोंटी रोड्स से जुड़े दक्षिण अफ्रीका के एक समूह के पास है। इस समूह में दक्षिण अफ्रीका के ही पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। माना जा रहा है इस माह के अंत में एक कार्यक्रम में दोनों फ्रेंचाइजी की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। वहीं इससे पहले एम्स्टर्डम, बेलफास्ट और एडिनबर्ग में स्थित ईटीपीएल फ्रेंचाइजी को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के निवेशकों को बेच दिया गया था। गौरतल है कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि अश्विन ईटीपीएल में खेलेंगे या नहीं। गौरतलब हैकि अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ ही पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया था। इसे बाद से ही उनके पास अंतरराष्ट्रीय फ्रेंचाइजी लीग में खेलने का अवसर हैं। अब देखना है कि वह इसमें खेलते हैं या नहीं। अश्विन ने भारतीय टीम की ओर से 106 टेस्ट, 116 एकदिवसीय और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए कुल 765 विकेट लिए हैं। वहीं द्रविड़ इससे पहले स्कॉटलैंड की क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। स्कॉटलैंड जब इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में भाग लेता था तब द्रविड़ ने साल 2003 में उसके लिए खेला था। द्रविड़ ने नेशनल क्रिकेट लीग में 11 मैच खेले, जिसमें उन्होंने तीन शतकों सहित 600 रन बनाए हैं। द्रविड़ ने भारतीय टीम की ओर से 164 टेस्ट और 344 एकदिवसीय मैच खेलते हुए 48 शतकों सहित 24,000 से अधिक रन बनाए हैं। ईएमएस 07 मार्च 2026