खेल
06-Mar-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी 89 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। अवार्ड लेने के बाद सैमसन ने टीम की जीत का श्रेय जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी को देते हुए कहा कि उनके जैसे गेंदबाज पीढ़ी में एक बार ही आते हैं ऐसे में इस अवार्ड पर उनका अधिकार है। सैमसन ने कहा कि अगर बुमराह ने डेथ ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी नहीं की होती तो आजा परिणाम कुछ और होता। बुमराह ने 15 वें से लेकर 19 वें ओवर के बीच बुमराह ने 2 ओवरों में एक भी बाउंड्री नहीं जाने दी। उनका साथ हार्दिक ने दिया। इससे मैच भारतीय टीम की पकड़ में आ गया। इंग्लैंड को जीत के लिए अंतिम 5 ओवर में 69 रन चाहिए थे और जैकब बेथेल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में मैच बराबरी पर था पर इसके बाद गेंदबाजी के लिए आये बुमराह ने अपने अगले ओवर में केवल 8 रन दिये। इससे इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा जिस कारण दूसरे बल्लेबाजी सैम करन बड़ शॉट लगाने के फेर में आउट हो गये। इसके बाद बुमराह ने 18 वे ओवर में भी केवल 6 रन देकर विरोधी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा असंभवी सा बना दिया। बुमराह के इन दो ओवरों से ही मैच में अंतर आया। सैमसन ने कहा कि पांड्या ने भी 19वां ओवर काफी अच्छा किया। हार्दिक ने 19वें ओवर में मात्र 9 रन दिए थे। हार्दिक के इस ओवर की वजह से इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 30 रन बनाने थे, जो एक बेहद कठिन लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड 22 रन बना सकी और 7 रन से मैच हार गयी। बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 जबकि हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं सैमसन ने 42 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की सहायता से 89 रन बनाये जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 व ईशान किशन के 18 गेंदों पर 39 रन बनाये। इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की सहायता से 105 रन बनाये। ईएमएस 06 मार्च 2026