-ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने ट्रंप पर बोला तीखा हमला नई दिल्ली,(ईएमएस)। जंग के बीच ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने नई दिल्ली में अमेरिका पर तीखा हमला बोलो। उन्होंने मौजूदा लड़ाई को ईरान के लिए अस्तित्व की लड़ाई बताया है। खाड़ी में अमेरिकी सेना की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या अमेरिका के रडार फारस की खाड़ी मछली पकड़ने के लिए हैं? इसके साथ ही, सईद ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। उन्होंने ईरान की लीडरशिप के बारे में ट्रंप की बातों का मज़ाक उड़ाया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान का लीडर अपॉइंट करना चाहते हैं, लेकिन वह न्यूयॉर्क के मेयर को भी अपॉइंट नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि जहां वॉशिंगटन लड़ाई को अमेरिकन फुटबॉल की सोच से देख रहा है, वहीं ईरान शतरंज की तरह सोच रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सईद खतीबज़ादेह ने कहा है कि तेहरान के पास अमेरिकी और इज़राइली हमले के खिलाफ वीरतापूर्ण राष्ट्रवादी बचाव करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। देश आखिरी गोली और आखिरी सैनिक तक विरोध करेगा। खतीबज़ादेह ने ज़ोर देकर कहा कि ईरान इस वक्त पूरी तरह से युद्ध की स्थिति से गुज़र रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अभी ईरान के लिए सबसे ज़रूरी बात हमलावर के खिलाफ़ पूरी तरह से विरोध करना है। हम पर अमेरिकी और इज़राइल हमला कर रहे हैं और वे ईरान को ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं1 जब हम बात कर रहे हैं, मेरे साथी नागरिकों पर कारपेट-बॉम्बिंग का लगातार हमला हो रहा है, जो अमेरिकी और इज़राइली कर रहे हैं। हमारे पास अपनी आखिरी गोली और अपने आखिरी सैनिक तक विरोध करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। उन्होंने इस लड़ाई को बाहरी ज़ुल्मों के खिलाफ़ एक ज़रूरी कदम बताया। सिराज/ईएमएस 06मार्च26