राज्य
07-Mar-2026


फरीदाबाद (ईएमएस)। फरीदाबाद के अगवानपुर क्षेत्र के पास शुक्रवार रात एक कार में दो सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रंजन सिंह (38) और उनके बड़े भाई कुंदन सिंह (44) के रूप में हुई है। कुंदन सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड थे। फरीदाबाद के अगवानपुर क्षेत्र के पास शुक्रवार रात एक कार में दो सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रंजन सिंह (38) और उनके बड़े भाई कुंदन सिंह (44) के रूप में हुई है। कुंदन सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड थे, जबकि उनका छोटा भाई रंजन सिंह कोई काम नहीं करता था और एक पैर से दिव्यांग था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कुंदन सिंह और रंजन दोनों भाई रोशन नगर स्थित जगमाल एंक्लेव में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार, 6 मार्च की सुबह दोनों घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसी दौरान अगवानपुर के पास खड़ी एक कार में दोनों के शव होने की जानकारी पुलिस को मिली। बताया जा रहा है कि कुंदन सिंह और रंजन दोनों भाई रोशन नगर स्थित जगमाल एंक्लेव में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार, 6 मार्च की सुबह दोनों घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसी दौरान अगवानपुर के पास खड़ी एक कार में दोनों के शव होने की जानकारी पुलिस को मिली। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/मार्च/2026