राज्य
07-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नाै इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेन की बड़ी रीमॉडलिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे जलभराव से निजात मिलेगी। राजधानी दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नाै इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेन की बड़ी रीमॉडलिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे जलभराव से निजात मिलेगी। इन परियोजनाओं को न्यू मास्टर ड्रेनेज प्लान के तहत प्रशासनिक और व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी कुल लागत 177 करोड़ रुपये से अधिक है। इन परियोजनाओं के तहत पुराने और जर्जर ड्रेनों को आधुनिक प्रीकास्ट आरसीसी तकनीक से दोबारा बनाया जाएगा। इससे ड्रेनों की क्षमता बढ़ेगी, पानी के बहाव में सुधार होगा और निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा। यह कार्य राजधानी के कई महत्वपूर्ण इलाकों में किया जाएगा, जिनमें ज्ञान शक्ति मंदिर मार्ग, छोटूराम मार्ग, कैंप चौक से आजादपुर एच-पॉइंट (मॉल रोड), सुल्तानपुरी, रोहिणी, नांगलोई रोड, महाराजा अग्रसेन मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कें शामिल हैं, जहां लंबे समय से ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऐसे में सरकार ने इन इलाकों में बरसाती पानी निकासी के लिए योजना बनाई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/मार्च/2026