क्षेत्रीय
07-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) लंदन में आयोजित एक फैशन वीक आयोजन में शहर के फैशन डिजाइनर छात्रों ने एक से बढ़कर एक शानदार क्रिएटिव ड्रेस डिजाइन पेश किए। उन्होंने फैशन और स्टाइल आइकॉन्स थीम पर अपने डिजाइन पेश कर नई और इनोवेटिव सोच दर्शाई। स्टूडेंट डिजाइनर आराध्या बिहानी और भूमिका सोनी ने अलग-अलग परिधान का कैप्सूल कलेक्शन लंदन में प्रेजेंट किया। इसी तरह फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट अश्मीत कौर ने भी वहां यूनिक और आकर्षक परिधानों का विशेष कलेक्शन पेश कर क्रिएटिविटी से लुभाया। सभी डिजाइनरों ने अपने पसंदीदा रोल मॉडल्स से प्रेरित होकर मॉडर्न और खास ड्रेस बनाईं तथा प्रदर्शित की।