क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) दिगम्बर जैन समाज, सामाजिक संसद की कार्यपरिषद में महावीर जैन को अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के रूप में मनोनीत किया गया है। दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं नरेंद्र वेद की अनुशंसा पर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल व महामंत्री देवेन्द्र सोगानी द्वारा महावीर जैन को उनके सामाजिक कार्यों में सक्रियता व विगत वर्षों में किये गए उत्कृष्ट कार्यों एवं देव-शास्त्र-गुरु के प्रति समर्पण को देखते हुए मनोनीत किया गया। महावीर की इस नियुक्ति पर डीके जैन, संजय जैन, सुरेन्द्र बाकलीवाल, नकुल पाटोदी, पिंकेश टोंग्या ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं।