राज्य
07-Mar-2026


जयपुर (ईएमएस)। नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में गांधी नगर मोड़ से नगर निगम ऑफिस तक, गांधी नगर रेलवे स्टेषन गेट नं. 1, गोपालपुरा टोंक रोड़, जी.टी. पुलिया के नीचे आर.यू.एच.एस गेट नं. 3, महल रोड़ अक्षय पात्र के सामने, वी.टी. रोड सिटी पार्क के चारों तरफ, वर्धमान नगर एवं गोपालपुरा से अजमेर रोड़ व हाईटेंषन लाईन के नीचे से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 10 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 4 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में गांधी नगर मोड़ से नगर निगम ऑफिस तक, गांधी नगर रेलवे स्टेषन गेट नं. 1, गोपालपुरा टोंक रोड़, जी.टी. पुलिया के नीचे आर.यू.एच.एस गेट नं. 3, महल रोड़ अक्षय पात्र के सामने, वी.टी. रोड सिटी पार्क के चारों तरफ, वर्धमान नगर एवं गोपालपुरा से अजमेर रोड़ व हाईटेंषन लाईन के नीचे से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 4 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 10 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। अशोक शर्मा/ 5 बजे/7 मार्च 2026