राज्य
07-Mar-2026


मध्य प्रदेश से जापान तक की बिना रुके यात्रा भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चैलेंजर 3500 नामक विमान खरीदने का ऑर्डर किया था। यह विमान जून माह तक कनाडा से मध्य प्रदेश आ जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार ने 250 करोड रुपए में इस विमान को खरीदा है। यह विमान उन्नत तकनिकी का है। किसी भी मौसम में, दिन हो या रात यह विमान उड़ान भर सकता है। विमान 10 सीटर है। इसकी रफ्तार 870 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह विमान 4850 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। एक बार में यह 6297 किलोमीटर की उड़ान भर सकता है। 8 घंटे के अंदर यह मध्य प्रदेश से जापान की यात्रा बिना रुके पूरी कर सकता है। 2021 से मध्य प्रदेश सरकार के पास अपना कोई विमान नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार को किराए के विमान पर आश्रित रहना पड़ता है। मध्य प्रदेश शासन का खुद का विमान जून माह के बाद आकाश में उड़ना शुरू कर देगा। एसजे/ 7 मार्च /2026