राष्ट्रीय
07-Mar-2026
...


कोलकाता,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर मौजूद रहीं। ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन (एसआईआर) में मतदाता सूची से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है। सीएम ममता ने समर्थकों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पोस्ट एसआईआर में मतदाता सूची से वोटर्स के नाम हटाना बंगाल को बांटने के इरादे से किया गया है। हमारी सरकार ने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की थी। एक है बंगालर युवा साथी और दूसरी है भूमिहीन खेत मजदूर। दोनों योजनाएं अप्रैल से शुरू होनी थीं, लेकिन हमारी सरकार ने इन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है। वे बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हमारा राज्य कई योजनाएं लाने में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा एलपीजी की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं। अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करानी होगी, तब अगर आपके घर में एलपीजी खत्म हो जाए, तब आप 21 दिन क्या करेंगे? खाएंगे क्या? क्या आप घर पर खाना मंगवाएंगे? यहां तक ​​कि केरोसिन का कोटा भी कम किया गया है। आप हर दिन चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं। क्या इसीलिए आप वोट रद्द करवाना चाहते हैं? बंगाल को तोड़ने के लिए? दूसरे शायद आपसे डरते हों, लेकिन हम नहीं। हम आपका पर्दाफाश करने वाले है। आशीष दुबे / 07 मार्च 2026