क्षेत्रीय
07-Mar-2026
...


सुसाइड नोट में मुस्लिम प्रेमिका को बताया जिम्मेदार - लगाये प्रेम-प्रसंग के बाद धोखा देने और रेप के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप भोपाल(ईएमएस)। शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में स्थित सेठी नगर में रहने वाले युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें मृतक युवक ने आत्महत्या के लिये अपनी मुस्लिम प्रेमिका को जिम्मेदार बताया है। साथ ही नोट में उसने यह भी लिखा है की उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया और बाद में उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देते हुए के लिए उकसाने की बात कहती थी। घटना में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सेठी नगर गली नंबर एक में रहने वाला दीपक गुर्जर (24) पुत्र मोर सिंह गुर्जर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। दीपक फेब्रिकेशन का काम करता था। शनिवार सुबह सुबह दीपक की मां जागने के बाद जब कमरे से बाहर आई तो उन्हें बेटे दीपक का शव जीने की रेलिंग पर साड़ी के बने फंदे पर लटका नजर आया। मॉ ने शोर मचाकर अपने पति सहित आस-पास के लोगों को बुलाया उनकी चीखे सुनकर पहुचें पिता और पड़ोसियों ने शव को फंदे से उतारा। इसके बाद आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थिल की जॉच के बाद पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। जॉच टीम को घटना स्थल पर ही एक सुसाइड नोट मिला है, बताया गया है की शव की तलाशी में दीपक की पेंट की जेब में एक पर्स मिला, जिसमें डायरी के पेज पर लिखा सुसाइड नोट मिला। इस नोट में उसने खुदकुशी के लिए अशोका गार्डन में ही रहने वाली प्रेमिका को जिम्मेदार बताया है। दोनों के बीच करीब 6-7 से नजदीकियां थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन बीते समय अचानक युवती ने उसके अलग धर्म का होने की बात कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया था। शादी न करने का कारण युवती ने युवक का हिंदू होने का हवाला दिया था। - यह लिखा है सुसाइड नोट में मैं दीपक गुर्जर अशोका गार्डन का निवासी हूं...मैं कुछ करता हूं तो इसकी जिम्मेदार ( प्रेमिका माही खान परिवर्तित नाम ) की होगी। माही मेरे साथ कई सालों से रिलेशन में है। हम दोनों ने शादी का वादा एक-दूसरे से किया था। अब यह गुमराह कर रही है, दूसरे लड़के के साथ घूमती है, उससे बात करती है। मैं कुछ कहता हूं तो धमकाती है कि जेल भिजवा दूंगी, रेप का केस लगवा कर। इसने दो दिन पहले मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया है। हमारा शादी का वादा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। बोलती है कि तुम मर भी जाओ तो मेरा कुछ नहीं होगा। मेरी बहुत पहुंच है, मैं बच जाउंगी। आत्महत्या की वजह माही ही है। उसका एक दोस्त भी है। इन दोनों के कारण जान दे रहा हूं। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर उसे हैंड-राइटिंग जांच के लिये भेजा है। अधिकारियो का कहना है की पीएम रिपोर्ट और परिजनों के डिटेल बयान दर्ज किये जायेगे वहीं मृतक के मोबाइल की भी जॉच कराई जायेगी। जॉच पूरी होने पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी। जुनेद / 7 मार्च