क्षेत्रीय
07-Mar-2026
...


- एल्टीअस कम्पनी के सहयोग से मिली सौगात -. आयुक्त दिव्यांगजन ने मंगलम में किया वितरण शिवपुरी (ईएमएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत सक्षम संस्था की पहल पर शिवपुरी के तीन दिव्यांगजनों को आज मोटराइज्ड व्हीकल प्रदान किए गए।यह वाहन एल्टीयस इंफ्रा कम्पनी के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराए गए हैं।मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया एवं राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य दीपक गोयल ने ये व्हीकल मंगलम कार्यालय में तीनों दिव्यांगजनों को भेंट किए।इस अवसर पर आयुक्त डॉ अजय खेमरिया ने बताया कि एल्टीयस इंफ्रा कम्पनी के सहयोग से देश भर में 200 मोटराइज्ड व्हीकल उपलब्ध कराई गई हैं।यह व्हीकल आई आई टी मद्रास के द्वारा जापानी टेक्नोलॉजी के आधार पर विकसित की गई है।अत्याआधुनिक तकनीकी से निर्मित यह मोटराइज्ड ट्राईस्कील घर में व्हील चेयर और घर के बाहर स्कूटर की तरह उपयोग में ली जा सकती है।करीब डेढ़ लाख मूल्य वाली इस व्हीकल के माध्यम से अनेक दिव्यांग युवाओं ने डिलीवरी बाय से लेकर दुकान आदि से स्वरोजगार की कहानियां लिखी हैं। शिवपुरी जिले के चिनोद निवासी महेंद्र ओझा,लुकवासा निवासी सुरेंद्र परिहार एवं देहरदा निवासी देवेंद्र को यह विशेष श्रेणी की बैटरी चलित स्कूटर मय हेलमेट ,बैटरी चार्जर के साथ आज प्रदान किए गए।यह मोटराइज्ड व्हीकल एक बार की चार्जिंग पर करीब 40 किलोमीटर का सफर तय करेगी। आयुक्त डॉ खेमरिया ने बताया कि अगले चरण में सक्षम और एल्टीअस कम्पनी द्वारा शिवपुरी सहित मप्र के 130 दिव्यांगजनों को ऐसे ही व्हीकल प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान आबकारी निरीक्षक डॉ तीर्थराज भारद्वाज, संचालक रंजीत गुप्ता,संजीव भार्गव,विकास शर्मा समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। रंजीत गुप्ता/ईएमएस/07/03/2026