जबलपुर, (ईएमएस)। श्रीरामलीला समिति गढ़ा द्वारा रंग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9 मार्च को सायं 7:00 बजे से समिति के संचालक पंडित अशोक मनोध्याय के निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे, साथ ही सुप्रसिद्ध कवि आचार्य भगवत प्रसाद दुबे, राजसागरी, विनोद नयन एवं दीपक तिवारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस अवसर पर बसंतोत्सव, मदनोत्सव एवं होलिका उत्सव की मंगलकामनाओं के साथ रंग पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राकेश पाठक, महामंत्री लोकराम कोरी, निर्देशक राजेश मिश्रा, राजेंद्र प्यासी, अतुल मनोध्याय, भोलाराम खत्री, राजेश नेमा एवं अशोक बघेल “दादा भाई” आदि ने उपस्थिति की अपील की है। सुनील साहू / मोनिका / 07 मार्च 2026/ 06.36