राज्य
इन्दौर (ईएमएस) पुष्पा कासलीवाल के मुख्य आतिथ्य में कैनरीज आर्ट गैलेरी में आज 9 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पांच महिला चित्रकारों की समूह चित्र प्रदर्शनी स्त्री रंग का आयोजन शाम 7 बजे से किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में इंदौर की डा. विम्मी मनोज, मधु शर्मा, शबनम शाह, गुंजन लड्डा और देवास की शिवानी सोनी की कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। यह प्रदर्शनी 12 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 7 बजे तक कलाप्रेमियों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। आनंद पुरोहित/ 07 मार्च 2026