राज्य
07-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है और युवक इलाके के एक कारखाने में चौकीदारी करता था। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम बलराम पिता जगदीश उम्र बावीस साल निवासी बिसनावदा है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि वह क्षेत्र के ही एक कारखाने में काम करने के साथ चौकीदारी भी करता था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही हो सकेगा। आनंद पुरोहित/ 07 मार्च 2026