इन्दौर (ईएमएस) टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया कि जीत के लिए आज श्री पार्श्व पद्मावती धाम मंदिर साधना नगर एयरपोर्ट रोड पर पद्मावती माता जी को तिरंगा चोला चढ़ाया गया। धाम के गुरु तेजकुमार सेठी (गोटू भैया) ने बताया कि माताजी को सर्वप्रथम तिरंगा अभिषेक ओर पंचामृत अभिषेक - शांतिधारा की गई। इसके पश्चात तिरंगा चोला चढ़ाया गया। सभी भक्तों ने पद्मावती माता और कचनेर वाले बाबा श्री पारसनाथ भगवान से प्रार्थना कि की हर हालत में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर कृपा करना और भारत देश को विजयी बनाना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुमुद बड़जात्या, प्रदीप टोंग्या, अतुल पाटोदी, रमेश शाह, श्वेता बडजात्या, सोनिया नरेंद्र गोधा, पारस ज्योति पाटोदी, मनन बाकीवाला, अर्चना पाटोदी, सौरभ बडजात्या सहित अन्य उपस्थित थे। आनंद पुरोहित/ 07 मार्च 2026