भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में साफ-सफाई को उच्च स्तरीय बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तथा प्रदूषण फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने जोन क्र. 08 वार्ड 30 के अंतर्गत निर्माणाधीन भवन की गंदगी नाले में फेंकते पाये जाने पर भवन स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 10 हजार रूपये का स्पॉट फाईन वसूला। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देशों के परिपालन में शनिवार को निगम के जोन क्र. 08 वार्ड क्र. 30 के अमले द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान चूना भट्टी क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन की गंदगी को नाले में फेंकते पाये जाने पर निर्माणाधीन भवन के स्वामी रमेश कमरानी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 10 हजार रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। निगम अमले ने भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर कचरा व गंदगी न फेंकने की समझाइश भी दी। हरि प्रसाद पाल / 07 मार्च, 2026