क्षेत्रीय
07-Mar-2026


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में श्योपुर जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी के टीके लगाये जा रहे है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से 14 से 15 वर्ष की आयुवर्ग की 129 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि जिला अस्पताल श्योपुर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौदा, कराहल, विजयपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। ये विशेष अभियान आगामी 90 दिनों तक संचालित रहेगा। एचपीवी टीका सुरक्षित एवं प्रभावी है जो सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है विशेषज्ञों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से का कैंसर है और यह महिलाओं में होने वाले प्रमुख केंसरों में से एक है अधिकांश मामलों में इसका प्रमुख कारण एचपीवी वायरस होता है। उन्होने अभिभावकों से अपील की है कि अपनी बेटियों का पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से कर सकतें है या फिर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर टीका लगवा सकतें है। टीकाकरण के दिन अभिभावक अपनी बेटी के साथ मोबाइल फोन अवश्य लेकर आयें। इसके अंतर्गत ऐसी बालिकाएं पात्र है जो 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच की है। यह टीके स्वास्थ्य संस्थाओं में निशुल्क लगाये जा रहे है। आज विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के माध्यम से 129 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया है।