क्षेत्रीय
07-Mar-2026


हाथरस (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण और उत्पीड़न की रोकथाम के उद्देश्य से 9 मार्च को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सदर तहसील सभागार में महिला जनसुनवाई और समीक्षा बैठक होगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने बताया कि आयोग की सदस्या रेनू गौड की अध्यक्षता में 9 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से तहसील सदर सभागार, हाथरस में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जनपद की पीड़ित महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपने प्रार्थना पत्र के साथ निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या रख सकती हैं, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जा सके। ईएमएस / 07/03/2026