हाथरस (ईएमएस)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय हाथरस द्वारा फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 8 बजे एसएस दर्शना, मथुरा रोड स्थित मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में फिजिकल फिटनेस, योग तथा जूडो एवं सेल्फ डिफेंस से संबंधित गतिविधियां कराई गईं। आयोजन उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान सुश्री वर्षा रानी, अंसार हुसैन, सुजी यादव, स्मृता सिंह और कविता वघेल ने प्रतिभागियों को फिटनेस, योगाभ्यास तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ईएमएस / 07/03/2026