- ममता यादव बनीं ‘वुमन ऑफ द डे’ कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के डीडीएम रोड स्थित आस्था स्थल राम मंदिर परिसर में वैदेही सखी मंडल द्वारा होली मिलन और महिला दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित गेम्स के माध्यम से श्रीमती ममता यादव को ‘वुमन ऑफ द डे’ चुना गया, जिन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं ने भजनों और फिल्मी गीतों पर नृत्य कर खूब आनंद लिया। आयोजन में संरक्षक कांता अग्रवाल, अध्यक्ष मीना अग्रवाल, उपाध्यक्ष सावित्री, चंपा, रुक्मिणी, मीना, कोषाध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल और सचिव अनीता सिंघल सहित मंडल की सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया।