इन्दौर (ईएमएस) एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर ड्यूटी के दौरान हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ओपीडी एवं अन्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रखी गई। विरोध प्रदर्शन के डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा को प्रभावित नहीं करते चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के अनुसार सीपीआइ (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के आधार पर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का नियम पहले ही लागू किया जा चुका है, लेकिन वर्ष 2025-26 के लिए अभी तक यह बढ़ोतरी लागू नहीं की गई है, जबकि राज्य सरकार ने 2021-22 के सत्र में इस नियम को लागू कर दिया था। डाक्टरों के अनुसार शीघ्र निराकरण नहीं करने पर न्याय मार्च निकालने की भी तैयारी की जा रही है।